यूपी के बाद अब हरियाणा के पीपली पहुंच सकते हैं राहुल गांधी, गृह मंत्री विज कह चुके- घुसने नहीं देंगे

नई दिल्ली, हरियाणा वाटिका: दिल्ली में सभी विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई कुरुक्षेत्र से होकर पीपली के किसानों तक पहुंच सकते हैं राहुल उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड पर गर्माई सियासत के बाद हरियाणा में राहुल गांधी की एंट्री को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने यहां राहुल की एंट्री करवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जबकि भाजपा सरकार राहुल की सूबे में एंट्री नहीं होने देने पर अड़ी है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने पहले ही कह दिया है कि हम हरियाणा में राहुल गांधी को किसी भी रास्ते से एंट्री नहीं करने देंगे इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने प्रदेश के सभी 29 वर्तमान विधायकों और पूर्व विधायकों की दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि हरियाणा में राहुल की एंट्री का रूट प्लान किस तरह से तैयार करना और हरियाणा में कहां-कहां से होकर गुजरना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक का प्लान यह है कि राहुल गांधी पेहवा, गुहला चीका या अंबाला के रास्ते कुरुक्षेत्र पहुंच सकते हैं। यह प्रयास होगा कि पीपली में किसानों के बीच ले जाकर किसानों को संबोधित किया जाए। हालांकि उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने राहुल गांधी को घुसने नहीं दिया है लेकिन हरियाणा में स्थिति दूसरी है। हरियाणा में कांग्रेस का पुराना काडर भी है और कार्यकर्ता भी। इसके अलावा प्रदेश में वर्तमान में कांग्रेस के 29 विधायक हैं। अब इन विधायकों के माध्यम से आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल यह तय हुआ है कि आचार संहिता के चलते राहुल बरोदा नहीं जाएंगे। सोनीपत से पहले ही ट्रैक्टर यात्रा समाप्त कर दी जाएगी। राहुल के आने की सूचना से डरी भाजपा: सैलजा हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बताया कि भाजपा राहुल गांधी के आने से डरी हुई है। इनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। राहुल हमारे नेता हैं। उन्हें प्रदेश में आने का पूरा हक है। प्रदेश की जनता चाहती है कि राहुल गांधी यहां आएं और किसानों के दुख तकलीफ से रूबरू हों। राहुल गांधी हरियाणा की जनता के दिलों में हैं। हरियाणा में राहुल को रोकना मुश्किल: हुड्डा हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को रोकना आसान नहीं हेागा। वे पटियाला से पेहवा आएंगे उसके बाद पीपली रुकेंगे। जिसके बाद नीलोखेड़ी से तरावड़ी और तरावड़ी मंडी का दौरा करेंगे। अगले दिन घरौंडा से शुरू होकर बाबरपुर मंडी, पानीपत मंडी और समालखा जाकर यात्रा खत्म होगी