पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन

हरियाणा वाटिका
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले छह साल से कोमा में थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्वीट कर जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी और दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि जसवंत सिंह को राजनीति और समाज पर उनके अनोखे नजरिए के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “जसवंत सिंह जी ने देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे वक्त तक जुड़कर। उनके निधन से दुखी।”