कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने समालखा में रोका, दिल्ली कूच की थी तैयारी

पानीपत, हरियाणा वाटिका
पानीपत। कृषि अध्यादेशों को लेकर किसानों में आक्रोश है। इन अध्यादेशों के विरोध में किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस भी किसानों के साथ खड़ी है और लगातार सरकार का विरोध कर रही है। इसी विरोध को दर्ज कराने कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली आयोजित की और दिल्ली कूच का प्लान बनाया। लेकिन पुलिस ने इस ट्रैक्टर रैली को समालखा में रोक लिया। जब कांग्रेस नेता नहीं माने तो उन पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें की गई। पुलिस ने समालखा विधायक धर्म सिंह छोक्कर और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। दरअसल समालखा से कॉंग्रेस विधायक धर्मसिंह छोक्कर ने पानीपत अनाजमंडी में मंच संचालन करते हुए कहा था कि वो शांतिपूर्वक अपनी रैली को लेकर दिल्ली कूच करेंगे। अगर पुलिस प्रसाशन ने उनको रोकने को कोशिश की तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम गांधी को मानने वाले हैं, कानून की इज्जत करते हैं. शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली कूच करेंगे।