सिरसा: सीएम फ्लाइंग ने सिरसा में सुबह 3 बजे छापा मारते हुए नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया

सिरसा, हरियाणा वाटिका
सीएम फ्लाइंग ने सिरसा में सुबह 3 बजे छापा मारते हुए नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया सीएम फ्लाइंग ने सिरसा रोड पर एक होटल के पीछे बनी एक कोठी में सुबह तड़के 3 बजे छापा मारते हुए नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। सीएम फ्लाइंग ने स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम की मदद से घी के सैंपल लिए। टीम ने 7 सैंपल लिए हैं, जिसमें 6 घी के व एक केमिकल का सैंपल शामिल है। जिस केमिकल से घी बनाया जा रहा था। फूड इंस्पेक्टर के मुताबिक जिस केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, हालांकि रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी कि यह कितना हानिकारक केमिकल है। यहां तैयार हो रहे घी को फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, हांसी के अलावा अन्य एरिया में भी सप्लाई किया जाता था। इस कोठी में करीब डेढ़ साल से नकली घी बनाने का काम किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुकुल सचदेवा पर नकली पदार्थ बनाने और धोखाधड़ी का केस केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पता लगाएगी इसके अलावा वे कहां-कहां पर नकली घी बेचते और इसमें और कौन-कौन शामिल थे।