नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन

नई दिल्ली। कर्नाटक से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य और कर्नाटक बीजेपी के नेता अशोक गास्ती का गुरुवार को बेंगलुरु में आकस्मिक निधन हो गया। अशोक गास्ती को बीते दिनों कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद अस्पतला में भर्ती कराया गया था। अशोक गास्ती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 2 सितंबर को राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि, कर्नाटक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले भाजपा नेता अशोक गास्ती ने इस साल 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी।
कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी की नेता शोभा करंदलाजे ने अशोक गास्ती के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘कर्नाटक से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्री अशोक गस्ती के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर बहुत धक्का लगा! इस नुकसान को सहन करने के लिए भगवान उनके परिवार और दोस्तों को सहनशक्ति दे। उनकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो।’