आज रात से उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन, रोडवेज बसें भी नहीं चलेंगी

लखनऊ.कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों पर आज से 55 घंटे तक प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। ये प्रतिबंध आज (10 जुलाई) रात 10 बजे से शुरू होकर 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक चलेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव आरके तिवारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में सभी कार्यालय, सभी शहरी व ग्रामीण हाट-बाजार, गल्ला मंडी और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। रोडवेज बस सेवा प्रदेश के अंदर प्रतिबंधित रहेगी।