बेटे की हत्या में गवाह पिता को मारी गोली, पीजीआई में मौत

रोहतक. महम कस्बा के गांव मुरादपुर टेकना में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायल को उपचार के लिए की जाए भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक व्यक्ति 2 साल पहले हुई बेटे की हत्या के मामले में मुख्य गवाह है। गवाही रोकने के लिए हत्या का प्रयास किया गया है। मामले के अनुसार 55 वर्षीय ईश्वर पुत्र इंदर सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल किया है। घायल के परिजन उसे पीजीआई लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना बहु अकबरपुर एसएचओ श्रीभगवान मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि ईश्वर के बेटे के 2 साल पहले हत्या हो गई थी। ईश्वर हत्या के मामले में गवाह है, इसलिए उस पर हमला किया गया है।