हरियाणा में आज करोना के 370 नए केस

गुरुग्राम. हरियाणा में करोना मरीजो का आकड़ा 5579 पर पहुच गया हैं. हरियाणा स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आज की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में आज करोना के 370 नए केस सामने आये हैं. अब तक हरियाणा में करोना से 52 लोगो की जान जा चुकी हैं. हरियाणा में आज 381 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया हैं अब तक कुल 2188 मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चूका हैं अब हरियाणा में करोना के कुल 3339 एक्टिव मरीज हैं. हरियाणा स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार हरियाणा में 24 घंटे में 7 लोगो की करोना से मौत हुई है. इनमे गुरुग्राम में 2 लोगो की करोना से मौत हुई हैं और फरीदाबाद में 3 की मौत , सोनीपत में एक की मौत और चरखी दादरी में करोना से एक की मौत हुई हैं अब तक पूरे हरियाणा में करोना से 52 लोगो की मौत हो चुकी हैं. हरियाणा स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार आज हरियाणा के गुरुग्राम में 217 नए केस सामने आये हैं इसके साथ ही आज फरीदाबाद में 41 नए केस , सोनीपत में 28 नए केस , नूंह में 2 नए केस , अम्बाला में 13 नए केस , पंचकुला में 2 नए केस , जींद में 11 नए केस , यमुनानगर में 2 नए केस , सिरसा में 1 नया केस , फतेहाबाद में 6 नए केस , भिवानी में 1 नया केस , रोहतक में 23 नए केस , हिसार में 5 नए केस , रेवाड़ी में 2 नए केस , चरखी दादरी में 10 नए केस कैथल में 1 नया केस और कुरुक्षेत्र में 5 नए करोना केस सामने आये हैं.