हरियाणा में कोरोना 1300 पार, प्रदेश में 98 नए मामले

चण्डीगढ़. हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1309 पहुंच गया है। मंगलवार को प्रदेश में 98 पॉजिटिव केस आए। गुड़गांव में एक साथ 33 नए मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में 23, महेंद्रगढ़ में 15, अम्बाला में 5, पानीपत में 5, कुरुक्षेत्र में 3, करनाल में 3, भिवानी में 3, हिसार में 2, पलवल में 2, रेवाड़ी में 2, नूंह में 1, सिरसा में 1 मरीज पॉजिटिव आया है। फरीदाबाद में कोरोना से एक मरीज की मौत भी हो गई है। वहां कोरोना से यह 7वीं मौत है। दूसरी तरफ गुड़गांव में 12 पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव हो गए हैं। हरियाणा में अभी तक 1 लाख 1 हजार 3 मरीजों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। प्रदेश में मंगलवार को 22 मरीज ठीक हुए। इसमें गुड़गांव से 17, पलवल से 2, सिरसा से 1, रोहतक से 1 और कैथल से 1 मरीज शामिल है। इस समय प्रदेश में 464 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। गुड़गांव में 24 घंटे में अब तक सबसे अधिक 21 पॉजिटिव केस मिले हैं। सबसे बड़ा खतरा ये है कि इनमें 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जबकि इससे पहले भी चार पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। ऐसे में कोरोना योद्धा की बात करें तो अब तक 16 पुलिसकर्मी व 23 नर्स व डॉक्टर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। वहीं पॉजिटिव केसों की कुल संख्या बढ़कर 305 हो गई है। इनमें से 248 पॉजिटिव केस मई महीने के 25 दिनों में ही मिले हैं। जबकि मार्च व अप्रैल महीने में गुड़गांव में कुल 57 पॉजिटिव पाए गए थे। हरियाणा सरकार के रिकॉर्ड के मुताबिक हरियाणा में कोरोना से 17वीं मौत हो गई है। फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 7, पानीपत में 3, गुड़गांव में 2, अम्बाला में 2, सोनीपत में 1, करनाल में 1 और रोहतक में 1 मौत हो चुकी है। अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ-साथ गुड़गांव में 317, फरीदाबाद में 234, सोनीपत में 163, झज्जर में 93, नूंह में 66, अंबाला में 47, पलवल में 43, पानीपत में 59, पंचकूला में 25, जींद में 29, करनाल में 36, रोहतक में 16, महेंद्रगढ़ में 36 रेवाड़ी में 18, सिरसा में 10, फतेहाबाद में 9, यमुनानगर में 8, हिसार में 22, कुरुक्षेत्र में 21, भिवानी में 11, कैथल में 6, चरखी-दादरी में 7, भिवानी में 11 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।