महेंद्रगढ़ के लिए राहत की खबर, दो व्यक्तियों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट नेगेटिव आई

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के लिए राहत की खबर महेंद्रगढ़ के दो व्यक्तियों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट नेगेटिव आई। सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में अब तक कुल 21 कोरोना पोजिटिव मरीज पाए गए हैं। आज महेंद्रगढ़ के माहयचान मोहल्ला के दो लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन दोनों की कोरोनावायरस रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है। इससे पहले नारनौल के चार मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इन सभी को अब घर में ही एकांतवास में रहने की हिदायत दी गई है। अब तक जिला में 6 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोविड-19 के 15 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लोगों की स्क्रीनिंग के लिए आज 8 मोबाइल टीमों ने 763 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 513 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 23 मई तक 57040 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 33739 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2748 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 285 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में अब तक 8362 लोगों को उनके घरों में एकांतवास में रखा गया है।