शनिवार से टीवी पर नहीं दिखेगा ‘रामायण’, शुरू होने जा रहा है ये शो

कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है । लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए कई पुराने सीरियल्स का दूरदर्शन पर टेलिकास्ट किया जा रहा है। रामायण, महाभारत, शक्तिमान सहित कई पुराने सीरियल्स का दोबारा प्रसारण हो रहा है। रामायण और महाभारत की अपार सफलता को देखते हुए दूरदर्शन ने अब ”लव-कुश (Luv Kush)” के दोबारा प्रसारण का फैसला किया है। लव कुश 1988 में दूरदर्शन पर उत्तर रामायण के नाम से प्रसारित किया गया था। इसे भी रामानंद सागर ने ही बनाया था।प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया रामायण के प्रति लोगों की दिलचस्पी देखकर हम रामायण के बाद लव कुश का प्रसारण करने का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी है कि शनिवार को रामायण समापन होगा, रविवार की सुबह रामायण के आखिरी एपिसोड का पुन: प्रसारण होगा, रविवार रात से आप उत्तर रामायण यानी कि लव कुश की कहानी देख सकते हैं। यानी कि दूरदर्शन पर यह शो रविवार 19 अप्रैल से रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। रात को 9 बजे उत्तर रामायण के फ्रेश एपिसोड्स दिखाए जाएंगे और सुबह 9 बजे रिपीट टेलीकास्ट होगा।