दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5 सेकंड तक हिली धरती, पूर्वी दिल्ली था केंद्र

हरियाणा वाटिका
दिल्ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार शाम करीब पौने चार बजे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3।5 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र राजधानी दिल्ली में था। करीब 5 सेकंड तक भूकंप के ये झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप का केंद्र कहीं और नहीं बल्कि दिल्ली में ही है और मात्र 6.5 किलोमीटर नीचे है। पूर्वी दिल्ली में भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटकों के बाद लॉकडाउन के चलते घरों में बंद लोग बालकनी में निकल आए। कई जगह लोग घरों के बाहर भी आ गए। दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जानमान के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।